अच्छा सा लगाने लगा है उनका ख्याल मुझे......

अच्छा सा लगाने लगा है उनका ख्याल मुझे ,
खो न जाऊं यादों में उनकी ए दिल जरा संभाल मुझे

दिखने लगा है उनका ही चेहरा अब रात दिन ,
न आये चैन जरा इक पल भी उनके बिन
ख्यालों से उनके जरा बाहर निकाल मुझे !

मुझको दीवाना ना बनादे कहीं सादगी उनकी
होश ना उड़ा दे कहीं ये बानगी उनकी
सपनो में आक़र भी वो रातों को कर देते है बेहाल मुझे !

हसरत ए दीदार अगर यु बढती ही जाएगी
खुमारी सी दिल में जो चढ़ती ही जाएगी
इक दिन ये दीवानगी कर देगी कंगाल मुझे !

ना ले इन्तिहाँ मेरा की मेरा सपनों का कतल हो जाये
तेरे इन्तजार में सुखा हुआ खेत ,मेरे दिल की फ़सल हो जाये
कहीं इन्तजार करते करते ''
सौरभ'' इरादा बदल हो जाये !

Comments

Popular posts from this blog

Hum ne aaj....

Nice Love Story...

एक अनुभव ...!!! मेरी दक्षिण यात्रा