Posts
Showing posts with the label bollywood
Labels
Labels
Facebook Badge
उसे भी अपना दीवाना बना लेता
- Get link
- X
- Other Apps
तुझे भी अपने साथ रखता और उसे भी अपना दीवाना बना लेता अगर मैं चाहता तो दिल मे कोई चोर दरवाज़ा बना लेता मैं अपने ख्वाब पूरे कर के खुश हूँ पर ये पछतावा नही जाता के मुस्तक़बिल बनाने से तो अच्छा था तुझे अपना बना लेता अकेला आदमी हूँ और अचानक आये हो जो कुछ था हाजिर है अगर तुम आने से पहले बता देते तो कुछ अच्छा बना लेता
सुशांत , तुम आदर्श थे यार हमारे !
- Get link
- X
- Other Apps
सुशांत, सिर्फ तुम्हारे पैरों तले स्टूल नहीं खिसकी है, पूरे बिहारियों के पैरों तले जमीन खिसकी है. हमारा सैकड़ों बरसों का गुमान एक झटके में बिखर गया. बिहारी इस तरह मरा नहीं करते. This is not fair, man..!! जीवनभर सँघर्ष की भट्टी में तपकर बनता है कोई बिहारी. आखिरी सांस तक हार नहीं मानकर बनता है कोई बिहारी. कोई बिहारी इसलिए बिहारी नहीं है कि वो बिहार से है, कोई बिहारी इसलिए बिहारी है कि वो ढीठ है. ऐसा नहीं है "ऐ बिहारी बावले लौंडे, ऐ बिहारी तेरी माँ की" सुनकर उसका खून नहीं खौलता लेकिन वो अनसुना करता है. मुस्कुरा देता है. पैदा होने से लेकर आजतक उसने ऐसी विपरीत परिस्थितियों में खुद को संभाला है कि इन सब बातों को वो दिल से ही नहीं लगाता. ऐसा नहीं है वो कमज़ोर है, कोई बिहारी जब हथौड़ी-छेनी उठा लेता है तो पहाड़ का घमंड तोड़कर ही रुकता है. वह कड़ी धूप में रिक्शा खींच लेता है, ईंटें ढो लेता है, रेहड़ियां लगा लेता है लेकिन हार नहीं मानता. विपरीत परिस्थितियों में भी डटा रहता है. सरकारें आयी, सरकारी गयी. हमारे संघर्ष कम नहीं हुए. संघर्ष को हमने अपने हाथों की रेखा मान ली. घर, घर से...
